logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ Amravati: बावनकुले की चेतावनी: शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज से लौट रही कार ने टैंकर को मारी टक्कर, एक महिला की मौत चार अन्य घायल


यवतमाल: नागपुर तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।    

नागपुर तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्णी तहसील के सुकली के पास प्रयागराज से लौट रही कार ने एक टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथ कार में मौजूद उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृत महिला का नाम चिखली धाडेश्वर धाराशिव निवासी विमल बालचंद्र महामुने (67) है। गंभीर रूप से घायल लड़के का नाम राहुल बालचंद्र महामुने (35) है। वहीं, इस हादसे में  दो अन्य महिलाएं और एक पुरुष मामूली रूप से घायल हुए हैं।