logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

एक चोर की ईमानदारी जिसके घर चोरी की उसे ही फोन कर दी जानकारी


यवतमाल: चोर चुपचाप चोरी करते है और दबे पांव निकल जाते है.लेकिन यवतमाल में चोरी की एक वारदात में एक अज्ञात चोर के ईमानदार पक्ष के दर्शन हुए है.इस चोर ने न केवल अगल-बगल के दो घरों में चोरी की बल्कि चोरी के मोबाइल से जिसके घर में चोरी की उसे यह जानकारी दी की उसने आप के घर में चोरी की है.यवतमाल तहसील के साकूर इस गांव में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद घर के मालिक को फोन कर उनके यहां चोरी किये जाने की जानकारी दी.

साकूर में रहने वाले गजानन सूर्यकार अपने परिवार के साथ सो रहे थे.जिसके घर रात के अँधेरे में एक अज्ञात चोर ने चोरी की,चोर के अलमारी से 30 हजार रूपए की नकदी चुरा ली.जिसके बाद वह बगल में रहने वाली साक्षी निंबालकर के घर पहुंचा जहां से उसने मोबाइल चुराया। इस घर से उसने बाइक भी चुराने का प्रयास किया लेकिन चाबी नहीं मिलने की वजह से वह असफल रहा.जिसके बाद सुबह उसने चोरी किये हुए फोन से साक्षी को फोन कर चोरी किये जाने की जानकारी दी.जिसके बाद इस अज्ञात ईमानदार चोर के खिलाफ यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.