logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: असोला गांव में बाघ ने गाय का किया शिकार, किसानों और खेत मजदूरों में भय का माहौल


यवतमाल: यवतमाल में एक बाघ ने गाय पर झपट्टा मारकर उसका शिकार किया. यह घटना असोला के जंगल में घटी. इस घटना से किसानों और खेत मजदूरों में भय का माहौल पैदा हो गया है.

मृत गाय रोज की तरह असोला गांव के पास जंगल में चरने गयी थी. इस बीच, जब शाम होने के बाद भी गाय वापस नहीं आई तो मालिक ने उसकी तलाश शुरू कर दी. इसी बीच उसका शव जंगल में मिला. उसके शरीर पर बाघ के पंजों के निशान थे. इसके अलावा घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क भी मिले हैं. 

गाय के मालिक ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम वहां दाखिल हुई. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. बाकी जांच घटनास्थल पर पूरी की गई. 

इस घटना की खबर गांव में फैलते ही किसानों और खेत मजदूरों में भय का माहौल बन गया है. वन विभाग ने नागरिकों से वन क्षेत्रों और खेतों में जाते समय समूह में जाने की अपील की है.