logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वड़की पुलिस ने तेलंगाना जाने वाले पशु तस्करी के ट्रक को पकड़ा, 14 बैल बरामद, 2 गिरफ्तार


यवतमाल: जिले के रालेगांव तहसील में वड़की पुलिस को शनिवार रात गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक नागपुर से तेलंगाना की ओर मवेशियों की तस्करी करने जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वड़की के पास जाल बिछाया और ट्रक को रोककर जांच की।

जांच में पुलिस को ट्रक में 14 बैल ले जाए जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि मवेशियों को क़त्ल के लिए हैदराबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मवेशियों को सुरक्षित रूप से छुड़ाया और उन्हें गौरक्षा संगठन के हवाले कर दिया।

पुलिस ने तस्करी में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और इस मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।