logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: फसल कर्ज वितरण में देरी पर जिलाधिकारी आशीष येरेकर सख्त, 600 सेवा सहकारी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस


अमरावती: जिले में फसल कर्ज वितरण की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। फसल कर्ज वितरण के कामकाज में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिले की 600 सेवा सहकारी संस्थाओं को जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही, कर्जमाफी का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र किसानों को नया फसल कर्ज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फसल कर्ज वितरण की समीक्षा के दौरान सामने आया कि पिछली समीक्षा की तुलना में कर्ज वितरण में केवल 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंकों और सेवा सहकारी संस्थाओं के कामकाज की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पात्र किसानों को समय पर मिले नया कर्ज
जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने स्पष्ट किया कि कर्जमाफी का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र किसानों को नए फसल कर्ज से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। बैंकों और सहकारी संस्थाओं को पात्र किसानों के आवेदन की प्रक्रिया में तेजी लाकर उन्हें समय पर कर्ज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं की होगी जांच
फसल कर्ज वितरण में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली संस्थाओं के कामकाज की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बैंकों और सहकारी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए फसल कर्ज वितरण की गति बढ़ाने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य पात्र किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और फसल कर्ज वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाना है।