logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: पदभार के दूसरे ही दिन अचलपुर नगरपालिका नजर आई वीरान, नागरिकों की उम्मीदों पर पानी


अमरावती: अचलपुर नगरपालिका में नवनिर्वाचित नगरसेवकों और नगराध्यक्ष के बड़े उत्साह से पदभार ग्रहण करने के बाद दूसरे ही दिन ही पालिका का कारभार पूरी तरह ठप्प हो गया। कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद न होने से आम नागरिकों के काम रेंगते रहे, और बड़ी उम्मीदों के साथ आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में नागरिकों ने विकास की अपेक्षाओं से अपने प्रतिनिधि चुने। लेकिन पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही कार्यदिवस पर प्रशासन और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्याप्त है। शुक्रवार को पालिका परिसर में नागरिकों का रोष साफ दिखा।

जानकारी के अनुसार, अचलपुर नगरपालिका के मुख्याधिकारी धीरजकुमार गोहाड ने बहिरम में निजी पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम के लिए पालिका के सभी नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यालयी कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। नतीजा यह कि पूरी नगरपालिका दिन भर बंद रही। कार्यालय की कुर्सियां खाली, कर्मचारी गैरहाजिर और नागरिक हवा में ताकते रहे।

खास बात यह है कि शनिवार-रविवार छुट्टी के दिन होने पर भी कार्यदिवस पर ऐसा आयोजन करना कितना उचित है, यह सवाल नागरिक उठा रहे हैं। पदभार के दूसरे ही दिन प्रशासन की इस हरकत से अचलपुर नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं, और नागरिकों में तीव्र असंतोष फैल गया है।