logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

"छत्रपति के भक्तों का खून आज भी रगों में दौड़ रहा है, आपकी सात पीढ़ियां भी महाराष्ट्र को हरा-भरा नहीं बना सकतीं", AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर नवनीत राणा का पलटवार


अमरावती: AIMIM नेता इम्तियाज जलील द्वारा “मुंब्रा ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र को हरा करेंगे” वाले बयान पर राज्य की सियासत गर्मा गई है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राणा ने बयान को मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कहा कि, जलील अपनी हैसियत और हालात भूल गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का ज़िक्र करते हुए नवनीत राणा ने कहा, "छत्रपति के बच्चों औरअनुयाइयों का खून आज भी शरीर में दौड़ रहा है। आपकी सात पीढ़ियां भी आ जाएं, तो वे महाराष्ट्र को हरा-भरा नहीं बना पाएंगी।"

इम्तियाज जलील पर अपनी जड़ें भूलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने महिलाओं और महाराष्ट्र के बारे में उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "सिर्फ इसलिए कि हम आपको इस देश में माइनॉरिटी के तौर पर रहने देते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम चुप रहेंगे। अगर ज़रूरत पड़ी तो 15 सेकंड भी काफी होंगे। महाराष्ट्र कभी हरा-भरा नहीं होगा।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे महाराष्ट्र को धमकाया जा रहा है।

नवनीत राणा ने इम्तियाज जलील को चेतावनी देते हुए कहा कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है और हम धमकियों की भीख नहीं मांगते। उन्होंने चेतावनी दी, "आप जिस शहर में रहते हैं, उसका नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर है। अगर आप बत्तमीजी और महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्द बोलना बंद नहीं करेंगे, तो महाराष्ट्र में घूमना मुश्किल हो जाएगा।" नवनीत राणा ने यह भी कहा, "तमिलनाडु में रहें और अपना काम करें। अगर आप माइनॉरिटी के तौर पर रह रहे हैं, तो अच्छे तरीके से रहें।"