logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: वलगांव में तड़के आगजनी की सनसनीखेज घटना, घर के बाहर खड़ी टू-व्हीलर पर पेट्रोल डालकर जलाया


अमरावती: जिले के वलगांव में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। अज्ञात आरोपी द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

अमरावती जिले के वलगांव में मंगलवार सुबह करीब 2 बजे चौंकाने वाली घटना घटी। वलगांव के बाजारपुरा इलाके में रहने वाले 3 वर्षीय असलम शाहा अजीम शाहा के घर के सामने खड़ी टू-व्हीलर और मकान का अगला हिस्सा अचानक आग की चपेट में आ गया और जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और वलगांव पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वलगांव पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद घटनास्थल का पंचनामा किया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे वलगांव के ओल्ड बस स्टैंड चौक पर आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच बहस और गाली-गलौज हुई थी, उसी रंजिश के चलते आगजनी की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लेते हुए कैद हुआ है। वलगांव पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।