logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अमरावती मनपा में स्वीकृत नगरसेवकों की संख्या हुई 9, महापौर-उपमहापौर चुनाव सहित 15 फरवरी से पहले पहली बैठक में चयन


अमरावती: महानगरपालिका में स्वीकृत नगरसेवकों की संख्या 5 से सीधे 9 हो गई है। मनपा अधिनियम में संशोधन के बाद सभागृह की कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत या अधिकतम 10 सदस्यों का प्रावधान हुआ। ये स्वीकृत सदस्य महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए नवनिर्वाचित नगरसेवकों की पहली बैठक में चुने जाएंगे। मतगणना के दिन से लगभग एक महीने में यह बैठक होनी है, जो 15 फरवरी से पहले संभावित है।

पिछले चुनाव में स्वीकृत सदस्य केवल 5 थे। लेकिन 23 मार्च 2023 को सरकार के संशोधन से यह बदलाव आया। इस बढ़ी संख्या का लाभ पालिका के सभी राजनीतिक दलों और नवनिर्वाचित सदस्यों के गटों को मिलेगा। पहली बैठक का क्रम तय है - पहले महापौर-उपमहापौर का चुनाव, फिर स्वीकृत सदस्यों की मंजूरी, अंत में स्थायी समिति के सदस्य चुने जाएंगे।

अमरावती मनपा के 87 लोकनिर्वाचित सदस्यों में से 10% यानी 8.7 होता है, जिसे पूर्णांक में 9 माना जाएगा। स्थायी समिति के 16 सदस्य स्वीकृत सदस्यों के बाद चुने जाते हैं। भाजपा के पास 25, कांग्रेस और युवा स्वाभिमान के पास 15-15, MIM के 12, राष्ट्रवादी (अजित गुट) के 11 नगरसेवक हैं। शिवसेना (शिंदे) व बसपा के 3-3, उद्धव शिवसेना के 2 और वंचित बहुजन आघाडी के 1 सदस्य हैं। समितियों में प्रतिनिधित्व के लिए गट बनाना जरूरी है। स्थायी समिति में 16 और अन्य समितियों में 9-9 सदस्य होते हैं।