logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रैफिक पुलिस के साथ गाली-गलौज, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज


तुमसर: वर्दी पहने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज कर उसका कॉलर पकड़कर धक्काबुककी करने वाले एवं बीच-बचाव करने वाले के साथ सार्वजनिक जगह पर दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय राजाराम हॉल के सामने ट्रैफिक पुलिस साईराम गयगये अपनी ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान अशोक हेमंत जावरानी (44) ने अपनी दोपहिया वाहन (एमएच 36 एके 4756) सड़क पर खड़ा कर ट्रैफिक रोक दिया। तब ट्रैफिक पुलिस गयगये द्वारा उसे बाइक हटाने के बारे में अनुरोध करने पर वह तूतू मैंमैं करने लगा एवं गुस्से में आकर वर्दी का कॉलर खींच लिया एवं धक्का-मुक्की कर जबरन सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई। साथ ही बीच-बचाव करने आए व्यक्ति के साथ सार्वजनिक स्थान पर दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच किरण औताडे कर रही हैं।