logo_banner
Breaking
  • ⁕ नक्सलवाद का अंत करीब: 1.5 करोड़ के इनामी 'मास्टरमाइंड' देवजी और मल्लराजी रेड्डी का सरेंडर; माओवादी संगठन अब 'लीडरलेस' ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले में बच्चा बेचने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 4.70 लाख में बेचा बच्चा; पुलिस ने किया रेस्क्यू ⁕
  • ⁕ टाटाएस ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत; कामठी-कलमना रोड के नराला परिसर में हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ Bhandara: चेन्नई में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा, भंडारा निवासी छात्रा की मौत, एक लापता ⁕
  • ⁕ बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का महामोर्चा, इंदोरा मैदान में आंदोलनकारियों की भीड़; पुलिस की कड़ी सुरक्षा ⁕
  • ⁕ Yavatmal: ट्रैक्टर की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; कोपरा (बु) के पास हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ रील्स का शौक पड़ा महंगा; अकोला में महिला कलाकार को लगा 20 लाख का चूना, ठग महिला ने घर से साफ किए गहने और नकदी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: चेन्नई में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा, भंडारा निवासी छात्रा की मौत, एक लापता


भंडारा: तमिलनाडु के चेन्नई में महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में भंडारा निवासी मयुरी चौधरी की मौत हो गई है, जबकि एक छात्र जय पाटील अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तमिलनाडु सरकार से सहायता उपलब्ध करने की मांग। 

तमिलनाडु सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से 26 विद्यार्थियों का एक समूह चेन्नई गया था। इनमें से केवल 3 छात्र पानी में उतरे थे। इसी दौरान वे लहरों की चपेट में आ गए। हादसे में राज केदारी नामक छात्र सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन मयुरी चौधरी की डूबने से मौत हो गई। समूह के एक अन्य छात्र जय पाटील का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल समुद्र में उनकी तलाश कर रहे हैं।

जय पाटील के परिजन चेन्नई पहुंच चुके हैं, जबकि मृतक मयुरी चौधरी के रिश्तेदार नागपुर से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने तमिलनाडु सरकार से विनती की है कि छात्रों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। वे स्वयं बचाव कार्य और घायल छात्रों की स्थिति पर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि छात्रों को सुरक्षित वापस लाने और परिजनों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।