logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: सेतु केंद्र का संचालक 11 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, असली दस्तावेज लौटाने के लिए मांगे थे पैसे


भंडारा: भंडारा जिले से भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लाखनी में 'नेहा सेतु केंद्र' के संचालक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक निर्माण श्रमिक के बच्चों के मूल शैक्षणिक दस्तावेज वापस करने के बदले में पैसों की मांग की थी। इस कार्रवाई के बाद से लाखनी परिसर के सेतु केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया है।

मामला लाखनी के सिंधी लाइन चौक स्थित नेहा सेतु केंद्र का है। शिकायतकर्ता, जो महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के एक पंजीकृत श्रमिक हैं, उन्होंने साल 2021 में अपने बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए यहाँ ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के वक्त केंद्र संचालक सतीश तुलसीराम मोटघरे ने बच्चों की 10वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, टीसी और श्रमिक कार्ड जैसे जरूरी असली दस्तावेज अपने पास रख लिए थे।

शिकायतकर्ता पिछले कई दिनों से अपने ये दस्तावेज वापस मांग रहे थे, लेकिन आरोपी सतीश मोटघरे टालमटोल कर रहा था। अंत में दस्तावेज लौटाने के बदले उसने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों और खुद के लिए 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। समझौता होने पर मामला 11 हजार रुपये में तय हुआ।

रिश्वत देने की इच्छा न होने के कारण पीड़ित ने भंडारा एसीबी से इसकी शिकायत कर दी। योजना के मुताबिक, मंगलवार को जैसे ही आरोपी ने अपने सेतु केंद्र में 11 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। फिलहाल लाखनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी के घर की तलाशी ली जा रही है।