logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Bhandara: धान की रोपाई में जापानी पद्धति का इस्तेमाल, लाखनी के पालांदूर चौरस में किसान का नया प्रयोग


भंडारा: भंडारा जिले में इन दिनों गर्मी के धान की रोपाई को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में लाखनी तहसील के पालांदूर चौरस क्षेत्र के किसान मुखरु बगाड़े ने आधुनिक तकनीक अपनाते हुए कृषि विभाग के मार्गदर्शन में जापानी पद्धति से संकरित धान की रोपाई की है।

भंडारा जिले में गर्मी के धान की खेती को नई दिशा मिल रही है। लाखनी तहसील के पालांदूर चौरस गांव के किसान मुखरु बगाड़े ने पारंपरिक तरीके से हटकर जापानी पद्धति से संकरित धान की रोपाई कर एक नया प्रयोग किया है। इस आधुनिक तकनीक में कम मजदूरों की जरूरत पड़ती है और पौधों की सही दूरी व देखरेख से उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है।

कृषि विभाग के मार्गदर्शन में की गई इस रोपाई से किसान को लागत कम करने और बेहतर पैदावार मिलने की उम्मीद है। किसान मुखरु बगाड़े का कहना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो क्षेत्र के अन्य किसान भी इस तकनीक को अपनाकर लाभ उठा सकते हैं।