logo_banner
Breaking
  • ⁕ गडचिरोली में नक्सलवाद अंतिम सांस पर! अब सिर्फ 7 नक्सली बचे, 31 मार्च तक समर्पण नहीं तो सीधी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ गढ़चिरौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात नक्सली नेता प्रभाकरन सहित 7 नक्सलियों को किया ढेर; सीएम फडणवीस ने दी बधाई ⁕
  • ⁕ Advantage Vidarbha 2026: महोत्सव का दूसरा दिन, विदर्भ में 10 हजार करोड़ के निवेश समझौते; 23 देशों के डिप्लोमेट्स की रही मौजूदगी ⁕
  • ⁕ शहीद दीपक चिन्ना मडावी के परिवार को ढाई करोड़ सहित एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा ⁕
  • ⁕ Gondia: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले के सभी रेत घाट 25 फरवरी तक बंद, NGT का बड़ा आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: यशोधरानगर में ऑटो वर्कशॉप में हुई चोरी, 3.40 लाख का सामान गायब, पुलिस कर रही खोजबीन ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: संतान न होने की पीड़ा में मजदूर ने 2 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश की, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के 12 साल बाद भी संतान न होने की मानसिक पीड़ा से जूझ रहे एक मजदूर ने दो साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण पुलिस की सतर्कता से आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान मुकेशकुमार धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का रहने वाला है और कळमेश्वर इलाके की एस.बी.एल. विस्फोटक कंपनी में मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में था।

डोरली गांव में आरोपी के साथ रहने वाले परिवार की दो साल की बच्ची, जिसे वह “काका” कहकर बुलाती थी, धीरे-धीरे उसके बेहद करीब आ गई। आरोपी बच्ची को खाने-पीने की चीजें देता और उसके साथ समय बिताता था। इसी दौरान उसने बच्ची को अपनी बेटी मानने की भावना विकसित कर ली।

घटना के दिन आरोपी ने बच्ची को उसके घर के आंगन से उठाया। परिचित होने के कारण बच्ची ने विरोध नहीं किया। आरोपी ने उसे कंपनी की बस में सुलाकर मध्य प्रदेश ले जाने की योजना बनाई। इधर बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन की और तुरंत कळमेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर सभी वाहनों की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।