logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 12.26 लाख का माल व वाहन जब्त; हिंगणा क्षेत्र में एक्साइज विभाग ने की छापेमारी


नागपुर: नागपुर से रिश्तों के नाम पर भरोसा तोड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मानकापुर थाना क्षेत्र में शादी का झूठा वादा कर एक युवती को तीन साल तक प्रेमजाल में फंसाने और बाद में दूसरी युवती से शादी तय करने का आरोप युवक पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता 27 वर्षीय युवती है, जो मानकापुर स्थित म्हाडा कॉलोनी की रहने वाली है ।  पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान फैजल खान अब्दुल लतीफ खान,  कलमना निवासी के रूप में हुई है. आरोपी ने साल 2022 से फोन पर दोस्ती कर युवती से नज़दीकियां बढ़ाईं और अपने परिवार की सहमति का हवाला देते हुए शादी का भरोसा दिलाया।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने युवती के घर आना-जाना शुरू किया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से जानता था कि वह उससे शादी नहीं करेगा, फिर भी उसने यह बात छिपाकर भावनात्मक रूप से उसे ठगा। 


जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और किसी अन्य युवती से शादी तय कर ली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मानकापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।