शादी से इनकार कर आरोपी ने दूसरी युवती से तय किया विवाह, मानकापुर थाने में मामला दर्ज; पुलिस जांच में जुटी
नागपुर: नागपुर से रिश्तों के नाम पर भरोसा तोड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मानकापुर थाना क्षेत्र में शादी का झूठा वादा कर एक युवती को तीन साल तक प्रेमजाल में फंसाने और बाद में दूसरी युवती से शादी तय करने का आरोप युवक पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता 27 वर्षीय युवती है, जो मानकापुर स्थित म्हाडा कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान फैजल खान अब्दुल लतीफ खान, कलमना निवासी के रूप में हुई है। आरोपी ने साल 2022 से फोन पर दोस्ती कर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और अपने परिवार की सहमति का हवाला देते हुए शादी का भरोसा दिलाया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने युवती के घर आना-जाना शुरू किया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से जानता था कि वह उससे शादी नहीं करेगा, फिर भी उसने यह बात छिपाकर भावनात्मक रूप से उसे ठगा। जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और किसी अन्य युवती से शादी तय कर ली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मानकापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
admin
News Admin