logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: देह व्यापार अड्डे पर AHTU की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार; दो महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया


नागपुर: नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत  अनैतिक मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने देह व्यापार के एक अड्डे पर छापा मारते हुए दो महिलाओं को मुक्त कराया है। इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे।

यह छापा मार  कारवाई  पांचपावली थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में की गई। अनैतिक मानव तस्करी विरोधी दस्ते को सूचना मिली थी कि एक पति-पत्नी देह व्यवसाय का धंधा करवा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक बोगस ग्राहक की मदद से दो महिलाओं का सौदा  तय किया। जैसे ही यह दंपति दो महिलाओं को ग्राहकों के पास छोड़ कर जा रहे थे पुलिस निरीक्षक ललिता तोडासे के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और राणी दुर्गावती चौक के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया लिया।

पूछताछ में महिलाओं ने खुलासा किया कि उन्हें देह व्यापार के लिए ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौफिक नियाज कुरेशी और जोया तौफिक कुरेशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी मिलकर यह अवैध धंधा चला रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है की तौफीक जोया का दूसरा पति है दो वर्ष पूर्व पहले पति से तलाक के बाद  जोया ने तौफीक से  विवाह किया था और उसके बाद ये दोनों मिलकर महिलाओं और युवतियों से देह व्यापार करवाने के इस धंधे को अंजाम देने लगे थे। 

फिलहाल पुलिस ने पांच पावली  थाने में पीटा एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दंपति सहित रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया है और आगे की जांच कर रही है।  पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।