logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कोराडी में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान


नागपुर: नागपुर के कोराडी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। महादुला इलाके में 15 वर्षीय एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोराडी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 02, महादुला समाज मंदिर के पास स्थित पुराने ढेगरे लेआउट में यह घटना घटी। मृतका की पहचान अनुष्का नरेंद्र ढोक,  के रूप में हुई है। वह कक्षा 10वीं की छात्रा थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुष्का अपने दादा रामभाऊ देवरावजी ढोक के साथ रहती थी। उसके पिता सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में मणिपुर में पदस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि 8 मार्च  को उसके दादा परिवार सहित एक रिश्तेदार के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कलमेश्वर गए हुए थे। इसी दौरान अनुष्का घर पर अकेली थी। उसी समय उसने घर में लगे सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही कोराडी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दादा के बयान और कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार के आधार   पर पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।