logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रक को ओवरटेक करते समय पिकअप की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत


भंडारा: भंडारा–तुमसर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मोहगांव (देवी) गांव के पास उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

मृतक की पहचान दिगंबर तेजलाल तुरकर (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गोंदिया जिले के डोंगरगांव (तहसील गोंदिया) का निवासी था। दिगंबर अपनी बाइक से तुमसर से भंडारा की ओर जा रहा था। मोहगांव (देवी) के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दिगंबर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।