logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा-तुमसर हाईवे बना 'मौत का जाल': चुल्हाड में भूख हड़ताल शुरू, बड़े आंदोलन की चेतावनी


भंडारा: भंडारा-तुमसर-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि अब इसे सड़क कहना मुश्किल है। तुमसर और सिहोरा क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यह मार्ग हादसों का अड्डा बन गया है। शासन-प्रशासन की चुप्पी से नाराज स्थानीय नागरिकों और सर्वदलीय नेताओं ने 'चुल्हाड' में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (उपोषण) शुरू कर दी है।

भंडारा-तुमसर-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर अवस्था और जानलेवा गड्ढों के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा है। तुमसर, सिहोरा और बपेरा क्षेत्र में सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसके विरोध में स्थानीय नागरिकों और सर्वदलीय पदाधिकारियों ने चुल्हाड में बेमुदत उपोषण शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार निवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन रस्ते की मरम्मत के लिए लिखित आश्वासन और समय-सीमा निर्धारित नहीं करता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सड़क की इस दयनीय स्थिति के कारण क्षेत्र का व्यापार और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।