logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महापौर नीता ठाकरे और उपमहापौर लीला हथीबेड आज करेंगी पदग्रहण


नागपुर: चार सालों से खाली पड़ी नागपुर महानगर पालिका की महापौर कुर्सी… और आज आखिरकार यह लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। महापौर नीता ठाकरे और उपमहापौर लीला हथीबेड आज पदग्रहण करेंगी, जबकि सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर और नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकर भी अपने-अपने पदों का आधिकारिक रूप से ग्रहण करेंगे।

नागपुर महानगर पालिका की राजनीति के लिए आज बेहद अहम दिन है। चार सालों से खाली पड़ी महापौर की कुर्सी आज आखिरकार भरेगी। नगर पालिका चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद भाजपा लगातार चौथी बार सत्ता में काबिज हुई है, और अब शहर की प्रशासनिक रिक्तता खत्म होने जा रही है।

आज महापौर नीता ठाकरे और उपमहापौर लीला हथीबेड आधिकारिक रूप से मनपा मुख्यालय पहुंचकर अपना पद ग्रहण करेंगी। पदग्रहण के लिए पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है। दोनों नेता सुबह साढ़े 12 बजे मुख्यालय में पहुंचेंगी और अपने अधिकारों का औपचारिक ग्रहण करेंगी।

सिर्फ यही नहीं, आज सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर और नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकर भी अपने-अपने पद ग्रहण करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। बीते चार साल से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता और नेतृत्व रिक्तता आज एक बार में समाप्त होने जा रही है।