logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: फोन-पे का अधिकारी बताकर वृद्ध के साथ फ्रॉड, अकाउंट से 83 हजार उड़ाए


भंडारा: तुमसर के एक वृदध व्यक्ति को तथाकथित फोन-पे के अधिकारी ने गुमराह किया और उसके बैंक खाते से एक मोटी राशि विड्राल कर ली.इस तरह की यह पहली ही घटना जिले में हुई है. तुमसर के अभ्यंकर नगर निवासी सुरेंद्र कुमार मोहबे के साथ यह घटना हुई. 

उन्हें एक व्यक्ति ने फोन-पे का अधिकारी होने की जानकारी दी और एनी डेस्क साफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए बाध्य किया. इसके बाद सुरेंद्र कुमार के एचडीएफसी शाखा तुमसर के खाते से फोन-पे के माध्यम से 83,907 रुपए विड्राल कर लिए. 

इस बारे में प्रगति कॉलोनी भंडारा निवासी लोकेश मनोहरलाल मोहबंशी(62) ने भंडारा के सायबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. सायबर पुलिस ने यह मामला भंडारा थाने की ओर भेजा. भंडारा पुलिस ने भादंवि की धारा 419,420,सूचना तकनीकी कानून की धारा 66 ड के तहत मामला दर्ज किया है.