logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: शादी से लौट रही दूल्हे का वाहन दुर्घटना का हुआ शिकार, दो की मौत छह घायल 


भंडारा: शादी कर वापस अपने गांव आ रहे दूल्हे का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान विश्वनाथ बिहारी कस्तूरे, कान्हालगांव (45) और देवचंद सुखराम दमाहे, खमारी (42) के रूप में की गई है। यह हादसा तुमसर-गोंदिया राज्य राजमार्ग पर नवेगांव के पास रात साढ़े 12 बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, कान्हालगांव के सुनील ज्ञानीराम कस्तूरे की शादी मंगलवार की रात गोंदिया के लोधीटोला (घिवाड़ी) के शामराव लिल्हारे की बेटी से हुई। शादी निपटा कर दूल्हा  गांव लौट रहा था, तो रात करीब साढ़े बारह बजे तुमसर-गोंदिया राज्य राजमार्ग पर नवेगांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद चालक वाहन से कूद गया। जिसके कारण वाहन खेत में जाकर पलट गया। 

दुलहे का भाई किसी तरह बाहर निकला और गाडी में फंसे लोगों को बाहर निकाल। इस दुर्घटना में देवचंद सुखराम दमाहे, खमारी (42) और विश्वनाथ बिहारी कस्तूरे, कान्हालगांव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी के साथ अमरदीप जयसिंह कस्तूरे (14), पंकज अरुण बर्वेकर (28), पट्टू रामा लिल्हारे (31) माणिक नागपुरे, बर्दीपार (49) को हल्की चोट आई। 

इसके बाद सभी घायलों को तुमसर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें खमारी निवासी देवचंद सुखराम दमाहे की रास्ते में ही मौत हो गई। विश्वनाथ बिहारी कस्तूरे कन्हलगांव को आगे के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भंडारा लाए जाने के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज जिला सामान्य अस्पताल में चल रहा है। शादी के जश्न में डूबा गांव में शोक की लहर है।