logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: शराब के अत्याधिक सेवन से व्यक्ति की मृत्यु


लाखांदूर: लगातार 2-3 दिनों से खाना खाए बगैर नियमित शराब का सेवन कर रहे एक व्यक्ति की अत्याधिक शराब के सेवन से मृत्यु की घटना हुई। उक्त घटना 17 जून को सुबह 8:30 बजे के डौरान तहसील के दिघोरी/मो। के बस स्थानक परिसर में सामने आयी हैं। इस घटना में साकोली तहसील के सासरा निवासी दिपक चरणदास वैद्य (48) नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के मृतक व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय दिघोरी/मो। के एक बीयर बार दुकान में वेटर के रूप में मजदूरी पर कार्यरत थे। हालांकि बीयर बार में कार्यरत घटना के व्यक्ति को नियमित शराब पीने की आदत थी। इस बीच पिछले 2-3 दिनों से घटना के व्यक्ति ने बिना काना खाए लगातार अत्याधिक मात्रा में शराब पी रहा था। हालांकि तहसील के विभिन्न क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गर्मी होने के बावजूद अत्याधिक शराब के सेवन से घटना के व्यक्ति की मृत्यु हुई है। 

उल्लेखनीय हैं की एक दिन पूर्व तहसील के ढोलसर निवासी एक युवक ने शराब की लत में स्वयं को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। जबकि इंदौरा निवासी एक व्यक्ति की भूखे पेट अत्याधिक मात्रा में शराब पीने के कारण मृत्यु की घटना सामने आयी थी। उक्त दोनों घटनाओं को एक दिन नहीं बीतता की अगले दिन शराब के अत्याधिक सेवन से और एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर सभी और नाराजगी व्यक्त की जा रही है। 

हालांकि इस घटना में दिघोरी/मो। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के रिश्तेदार ने दिए शिकायत के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत पवार के मार्गदर्शन में पुलिस सिपाही शिंदने कर रहे है।