logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर गया मुकर; पुलिस ने किया गिरफ्तार


भंडारा: फेसबुक की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, वहीं जब युवती ने शादी की बात की तो वह मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पवनी पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक का नाम शुभम कृष्णा खोबरागड़े (21, पवनी) है।

पीड़िता लखनदुर तहसील की रहने वाली है और शिक्षा के लिए सकोली में थी। पीड़िता की फेसबुक के जरिए आरोपी से पहचान हुई। जान पहचान दोस्ती में बदल गई। उसे चार महीने पहले गोसीखुर्द प्रोजेक्ट देखने के लिए बुलाया गया था। आमने-सामने मिलने के बाद दोनों की दोस्ती और पक्की हो गई। दोनों ने प्‍यार करने और फिर शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने।लेकिन ऐन वक्त पर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।

बार-बार समझाने के बाद भी युवक अपनी बात से मुकर गया। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। पावनी पुलिस ने युवती की शिकायत पर शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।