logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में न नहीं थम रहा हाथियों का कहर, लाखांदूर तहसील में तीन घरों को बनाया निशाना


भंडारा: जंगल से भटककर बीच रात के दौरान गांव में घुसे कुछ हाथियों ने निवासी मकानों पर हमला कर कुल 3 निवासी मकानों की क्षति करने की घटना सामने आई है. उक्त घटना विगत 6 दिसंबर को बीच रात के दौरान तहसील के दहेगांव/ माइन्स में सामने आई है. इस घटना में स्थानीय दहेगांव निवासी कुल 3 व्यक्तियों के निवासी मकानों की क्षति होकर लाखों रुपयों के नुकसान का आरोप किया गया है.

दो दिनों से हाथियों का आतंक

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन पूर्व से अंतर राज्य के जंगल से भटके कुछ हाथियों के झुंड ने तहसील के मालदा जंगल परिसर में आतंक मचाने का आरोप किया जा रहा है. इस आतंक में हाथियों ने तहसील के दिघोरी/मो. निवासी कुल 3 किसानों के खेत क्षेत्र पहुंचकर खेत में रखे धान के ढेर की तबाही करने का आरोप भी किया गया है. हालांकि इस घटना में स्थानीय लाखांदूर वन विभाग के तहत पंचनामा कर सरकार से मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी है. इस बीच विगत 6 दिसंबर को तहसील के मालदा जंगल क्षेत्र से भटककर कुछ हाथियों का झुंड परिसर के मुरमाडी, मुर्झा, दहेगांव आदी जंगल में घुसने का आरोप लगाया गया है.

सतर्कता से टली जीवित हानि

स्थानीय लाखांदूर तहसील के मालदा, मूर्झा, मुरमाडी, दहेगांव आदी जंगल में हाथियों का झुंड पहुंचने की जानकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी कर्मियों ने विगत 6 दिसंबर को रात भर जंगल क्षेत्र में गश्त लगाई थी. इस बीच रात के दौरान अचानक कुछ हाथियों के झुंड ने स्थानीय दहेगांव/ माइन्स के कुल 3 निवासी मकानों पर हमला बोल दिया. इस घटना की जानकारी गांव के जंगल परिसर में गश्त कर रहे वन कर्मियों सहित ग्रामीणों को मिलते ही उन्होंने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर हाथियों को भगाने के लिए फटाके जलाए. किंतु तब तक हाथियों के झुंड ने स्थानीय दहेगांव/माइन्स निवासी निताराम कुंडलिक करणकर, रामा यादव इरपाते व विठ्ठल जना कुंभरे नामक व्यक्तियों के निवासी मकानों के दिवारे गिराकर लाखों रुपयों के मकानों सहित दोपहिया गाड़ी एवं अन्य सामग्री की क्षति करने का आरोप लगाया गया है.

क्षति ग्रस्त मकानों के पंचनामा

बीच रात के दौरान हाथियों के झुंड ने निवासी मकानों पर हमला बोल कर स्थानीय दहेगांव/ माइन्स के कुल 3 मकानों की क्षति की थी. इस घटना में कुल 3 मकान मालिकों के मकान सहित दोपहिया गाड़ी, सायकल एवं अन्य सामग्री मिलाकर लाखों रुपयों के नुकसान का आरोप किया गया. जिसके तहत लाखांदूर के वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश गावित के मार्गदर्शन में वन कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर क्षति ग्रस्त मकानों का पंचनामा कर सरकार से मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की जानकारी मिली है.