logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: घर के सामने ही कुए में कूदकर युवक की आत्महत्या


भंडारा: घर के सामने स्थित गली की ओर बने बाथरूम में नहाने जा रहा हूं बोलकर एक युवक ने घर के सामने के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.यह घटना 11 फरवरी को पवनी तहसील के केसलवाड़ा में सुबह करीब 5.10 बजे के दौरान हुई.आत्महत्या करने वाले युवक का नाम अक्षय राजकुमार फुंडे (22) है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सुबह जब घर के सभी सदस्य जाग गए तो अक्षय आंगन में नहाने के लिए ब्रश कर रहा था. वह घर के सामने की गली में बने बाथरूम में नहाने गया. मां रंजना फुंडे (45) घर में नहाने के लिए गर्म पानी लाने गई थी, तब उसे अक्षय की चीख सुनाई दी. यह चीख सुनकर मां ने उसे देखने के लिए बाथरूम की ओर दौड लगाई. लेकिन उसे अक्षय बाथरूम में नहीं दिखा. 

वह घर के बगल में बने ग्राम पंचायत के सरकारी कुएं की ओर से पानी की आवाज सुनकर गई.इस बीच  उसने शोर कर दिया.शोर सुनकर वहां भीड इकठठा हुई. भीड़ ने कुएं का पानी तलाशा तो पानी में फंसी टी-शर्ट के साथ मृतक का शव निकल आया. उसने दिमागी बीमारी के चलते कुए में कूदकर जान दे दी ऐसी शिकायत मां रंजना फुंडे ने अडयाल पुलिस थाने में की है.

थानेदार प्रशांत मिसाले, पुलिस नायक आडे, बीट हवलदार हर्षा मांढरे, सुभाष मस्के, भूमेश्वर शिंगाडे, संदीप नवरखेड़े सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इस महीने अडयाल थाने के तहत युवक की यह दूसरी आत्महत्या है. इस आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. थानेदार प्रशांत मिसाले के मार्गदर्शन में घटना की आगे की जांच जारी है.