logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

नाना पटोले को घर में ही लगा बड़ा झटका, लाखनी बजार समिति पर एनसीपी-भाजपा गठबंधन का कब्ज़ा


भंडारा: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को घर में ही बड़ा झटका लगा है। उनके विधानसभा क्षेत्र में आने वाली लाखनी बाजार समिति पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। गठबंधन में 18 में से 14 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं कांग्रेस को केवल चार जगह से संतोष करना पड़ा। यह चुनाव पटोले और फुके के प्रतिष्ठा का चुनाव था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को हार का मुँह देखना पड़ा। 

भंडारा बाजार समिति में कांग्रेस-बीजेपी 50-50 

एक तरफ लाखनी तहसील पर जहां भाजपा एनसीपी का कब्ज़ा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ भंडारा बाजार समिति में परिणाम बराबरी पर रहा। कांग्रेस और भाजपा ने 50-50 प्रतिशत सीटों पर कब्ज़ा किया। इस चुनाव में भाजपा, एनसीपी और शिंदे गुट के समर्थन वाले किसान एकता पैनल ने नौ सीटों पर कब्ज़ा किया। वहीं कांग्रेस समर्थित किसान सहकर पैनल ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल की। 

नाना पटोले को बड़ा झटका 

भंडारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का गृह जिला है। इस नाते यहां हुए बाजार समिति के चुनाव पर पुरे राज्य की नजरे टिकीं हुई थी। हालांकि, चुनावी परिणाम से पटोले को बड़ा झटका लगा है। बाजार समिति भंडारा में जहां कांग्रेस सत्ता हासिल नहीं कर पाई, वहीं लाखनी-साकोली बाजार समिति में भाजपा ने सत्ता अपने पास रखी।