logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: “परिणय फुके को बनाया जाए भंडारा का पालक मंत्री”, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंभोरा स्थित शंकर मंदिर में की महाआरती


भंडारा: मुख्यमंत्री पद के लिए शुरू चर्चाओं के बीच अब भंडारा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक नई मांग सामने रखी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक परिणय फुके को भंडारा का पालक मंत्री बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है।  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व में महायुति ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भंडारा-गोंदिया जिले में महायुति की उम्मीदवारी के चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विधायक परिणय फुके को भंडारा जिले का पालक मंत्री बनाया जाने की मांग हो रही है।

फुके पालक मंत्री बनें इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंभोरा स्थित प्रसिद्ध शंकर मंदिर में पूजा एवं आरती की और ईश्वर से उनकी इच्छा पूरी होने का आशीर्वाद मांगा।