logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

“किसान के माल को कीमत नहीं, इलसिए नहीं मिल रही लड़की”, बैनर लगाकर मुख्यमंत्री से गुहार - “माल को दिलाएं भाव या ढूंढ़कर दें लड़की”


भंडारा: इस समय पूरे शादियों का व्यस्त मौसम चल रहा है। लेकिन दूसरी ओर जिले में एक अनोखा बैनर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिन किसानों के पास 5 से 10 एकड़ जमीन है, कोई उन्हें शादी के लिए बेटी दिखाने या देने को तैयार नहीं है। किसानों की किसी भी उपज का कोई दाम न होने के कारण कोई भी किसान के बच्चों को अपनी बेटी देने को तैयार नहीं है। ऐसे ही भंडारा जिले के एक किसान पुत्र ने बैनर के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से अनुरोध किया है कि या तो वो फसलों को अच्छे दाम मुहैया कराएं या लड़के के लिए लड़की ढूंढ़कर दें 

इस बैनर में लिखा है, “किसानों के पास 5 से 10 एकड़ जमीन है और कोई उन्हें शादी के लिए बेटी दिखाने या देने को तैयार नहीं हैकिसानों की किसी भी उपज का उचित दाम न होने के कारण कोई भी किसान के बच्चों को अपनी बेटी देने को तैयार नहीं है। महाराष्ट्र के प्रिय मुख्यमंत्री, देवेन्द्र फडणवीस से अनुरोध करते हैं कि, या तो हमारी कृषि उपज का दाम दो, या फिर हमारे किसानों के बेटों को शादी के लिए लड़की ढूंढ़कर दो। जिस दिन आप हमारे किसानों के माल का उचित दाम दोगे, उस दिन से किसानों की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी और हर लड़की के पिता को लगेगा कि अब किसान के लिए खेती करना उचित है।”

इस बैनर में आगे लिखा है कि तब लोग अपनी बेटी का हाथ किसान के बेटे को देंगे. इसलिए, या तो हमारे फसल का दाम दो, या फिर हम किसानों के बेटों को शादी के लिए कम से कम एक लड़की ढूंढ दो। यह बैनर भंडारा जिले के किसान पुत्र जयपाल भंडारकर ने सिर पर दूल्हे की पगड़ी पहनकर हाथ में बैनर भी लेकर मुख्यमंत्री से ऐसी गुहार लगाई है।