logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

मुफ्त में बन रहे 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड, 100 डाकघरों में उपलब्ध कराई गई है सुविधा


भंडारा: भंडारा जिले में 142 डाकघर है. इन डाकघरों में से चुनिंदा 100 डाकघरों में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.यह आधार कार्ड मुफ्त में बनाए जा रहे है. लेकिन इसकी जानकारी नहीं रहने की वजह से लाभ उठाने के लिए लोग सामने नहीं आ रहे है.

कोई झंझट नहीं

बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तापेज लगेंगे यह आम तौर पर पहला सवाल होता है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसे स्पष्ट कर दिया है कि बाल आधारr बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र या अस्पताल से प्राप्त डिस्चार्ज स्लिप के साथ माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड चाहिए.इससे स्पष्ट हो जाता है कि अगर माता-पिता बाल आधार बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र मिलने तक का इंतजार नहीं करना चाहते तो वे अस्पताल के डिस्चार्ज स्लिप के आधार पर किसी भी नवजात बच्चे का बाल आधार बनवा सकते हैं.

बैंकिंग का जमाना है भाई

डाकघर कहते ही आंखों के सामने घरघर पत्र लेकर पहुंचने वाला डाकिया नजर आता है.जिले में अभी भी सौ से अधिक डाकियां कार्यरत है. पहले पत्र पहुचाने का काम वह करते थे. लेकिन पत्र भेजने का जमाना लद चुका है.अब इंटरनेट का जमाना है. डाक विभाग ने भी बदलते समय खुद को बदल डाला है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इसी का नतीजा है. इस बैंक के माध्यम से डाक विभाग ने बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखा और अब हर तरह की सेवा प्रदान कर रही है. 

इसके माध्यम से रोजगार गारंटी योजना के 1100 से अधिक मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. मातृवंदन योजना के लगभग 5 हजार लोगों को सरकारी राशि का भुगतान किया जा रहा है.विदयार्थियों को छात्रवत्ती देने और पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का काम भी यह बैंक कर रही है.