logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: साकोली में पुल से नीचे गिरा अनियंत्रित वाहन, हादसे में 2 बच्चियां नाले में बही, खोज अभियान जारी


भंडारा: जिले की साकोली तहसील से दुखद घटना सामने आई है, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों का वाहन खांबा-जांभली के पास नाले में पलट गया। यह घटना उस समय हुई जब लोग भजन कीर्तन के बाद अपने गांव की ओर वापस लौट रहे थे।

गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से सभी यात्री घायल हो गए। हालांकि, कुछ ने एक-दूसरे की मदद से पानी के बीच फंसे वाहन से बाहर निकलने में सफलता प्राप्त की। घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति का उपचार किया जा रहा है।

इस हादसे में दो छोटी बच्चियां पानी के प्रवाह के साथ बह गई, जिनकी तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत अभियान शुरू कर दिया। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बन गया है ।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू  कर दी है, इसके साथ ही वाहन के अनियंत्रित होने के पीछे का कारण पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें। 

देखें वीडियो: