logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

जमानत मिलने ने नाराज़ आरोपी ने जज की ख़ाली कुर्सी की तरफ़ उछाल दी चप्पल, हुआ गिरफ़्तार


भंडारा: भंडारा में एक एक शख़्स को जज की ख़ाली कुर्सी की तरफ़ चप्पल फेंकने के जुर्म में  गिरफ़्तार कर लिया गया.घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है जिसमे इस व्यक्ति ने गुस्से में आकर भंडारा के प्रथम श्रेणी कोर्ट में जज की खाली सीट की तरफ चप्पल फेंक दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान प्रवीण सीताराम वाघमारे (48, अनु. संत कबीर वार्ड) निवासी के रूप में हुई है। प्रवीण को एक मामले में  गुरुवार को प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर 1 ने जमानत दे दी थी।

लेकिन अगले दिन शुक्रवार को उसने जमानत लेने से इनकार कर दिया और अचानक कोर्ट पहुंच गया.शाम के करीब 4 बजे उसने फर्स्ट क्लास कोर्ट में जज की खाली कुर्सी की तरफ अपनी चप्पल फेंक दी इस घटना से न्यायालय परिसर में अचानक हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है।