logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नाबालिग के अपहरण मामले में 10 वर्ष की जेल, अतिरिक्त व सत्र न्यायालय का फैसला


लाखांदूर: पिछले 5 वर्ष पूर्व  सुबह के दौरान गांव के सार्वजनिक बोरवेल से  पीने का पानी लाने गई एक नाबालिग के अपहरण की घटना हुई थी.इस घटना मे पुलिस ने नाबालिग के परिजनों के शिकायत पर मामला दर्जं कर आरोपी को  गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में आरोप पत्र दखल किया था. उक्त आरोप पत्र पर भंडारा के अतिरिक्त व सत्र न्यायालय  ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष की जेल व जुर्माना सुनाया है.

उक्त फैसला विगत 3 नवंबर को अतिरिक्त व सत्र न्यायाधीश पी. बी. तिजारे ने सुनाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मई 2017 में तहसील के मासल निवासी प्रवीण प्रकाश रामटेके (22) ने स्थानीय एक नाबालिग का अपहरण किया था. इस घटना में नाबालिग के परिजनों ने लाखांदूर पुलिस थाने में शिकायत करने पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व अत्याचार सहित पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया. लाखांदूर पुलिस ने इस मामले में जांच कर आरोप पत्र भंडारा के जिला सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया. उक्त आरोप पत्र पर 3 नवंबर को जिले के अतिरिक्त व सत्र न्यायाधीश पी. बी. तिजारे ने फैसला सुनते हुए आरोपी को 10 वर्ष की जेल  और जुर्माना सुनाया. 

न्यायालय में पीड़िता की ओर से जिला न्यायालय की सहायक सरकारी वकील दुर्गा तलमले ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई .जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी,अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े ,प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक (गृह) प्रदीप पुल्लरवार ,लाखांदूर के ठानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार आड़े ने पैरवी की.