logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara : जिले के तुमसर में बारिश से तालाब बनी सड़कें, नागरिक बेहाल – नगरपरिषद पर लापरवाही का आरोप


भंडारा: जिले की कुबेर नगरी कही जाने वाली तुमसर शहर की दुर्दशा हर बरसात में नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। राष्ट्रीय महामार्ग शहर के बीच से गुजरता है, लेकिन बारिश के मौसम में यही मार्ग तालाब का रूप धारण कर लेता है। कई जगहों पर सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस स्थिति में खासतौर से परेशान होते हैं। हर साल मानसून के दौरान यही हालात देखने को मिलते हैं। भारी बारिश के साथ ही नाले उफान पर आ जाते हैं और उनका गंदा पानी सीधे सड़कों पर फैल जाता है। समय पर नाले की सफाई नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।

इसके चलते वाहनों की लंबी कतारें और घंटों का जाम आम हो चुका है। पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा बन गया है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगरपरिषद प्रशासन लगातार इस गंभीर समस्या की अनदेखी करता आ रहा है। कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद ठोस उपाय नहीं किए गए। नागरिकों का कहना है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में परेशानियां और बढ़ेंगी।