logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा-तुमसर रोड की हुई दुर्दशा, सड़क पर बड़े गड्ढे ही गड्ढे; नागरिक आक्रोशित


भंडारा: भंडारा-तुमसर राष्ट्रीय राजमार्ग के खरबी क्षेत्र में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वाहन चालकों को रोज़ाना जान जोखिम में डालकर सफ़र करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के कारण हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे लोगों में गहरी नाराज़गी है। नागरिकों ने सवाल उठाया, “क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?”