logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

सरकार की नई रणनीति के तहत भंडारा जिले के बदले गए पालक मंत्री, संजय सावकारे की जगह राज्य मंत्री पंकज भोयर की नियुक्ति


भंडारा: भंडारा जिले के पालक मंत्री को बदल दिया गया है। पहले ये ज़िम्मेदारी संजय सावकारे के पास थी। हालाँकि, अब उनकी जगह राज्यमंत्री पंकज भोयर को नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक कारणों से ये बदलाव किए जाने की जानकारी महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई है।

राज्य सरकार ने भंडारा जिले के पालक मंत्री का पद बदलने का फैसला किया है। कपड़ा मंत्री संजय सावकारे पहले भंडारा के पालक मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। अब उनकी जगह गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर को भंडारा के नए पालक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय सावकारे को बुलढाणा जिले के सहपालक मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। संजय सावकारे के जिम्मेदारी में अचानक बदलाव क्यों किया गया? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।   

भंडारा के नए पालक मंत्री पंकज भोयर ने इस नई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त कृते हुए कहा कि सरकार ने उनके काम को देखते हुए  अब उनकी  ज़िम्मेदारी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नेतृत्व, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए, वो आने वाले दिनों में भंडारा जिले में अच्छे तरीके से काम करेंगे।