logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: लेंडेझरी- मंगरली मार्ग पर बाघ का दर्शन, इलाके में दहशत


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर तहसील स्थित लेंडेझरी से मंगरली मार्ग पर आज सुबह के समय बाघ का डामरी सड़क पर दर्शन हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। 

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिक और यात्री दोनों ही सतर्क हो गए हैं, जबकि वन विभाग ने सड़क से गुजरने वालों को अलर्ट रहने का संदेश दिया है।घटना इस प्रकार है कि देर रात एक वाहन चालक को सड़क के मध्य में बाघ शांति से चलते हुए दिखाई दिया। कुछ समय तक सड़क पर रुकने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया।

वाहन चालक ने अपनी समझदारी दिखाते हुए सुरक्षित दूरी बनाकर अपना वाहन रोका। बाघ के दर्शन की खबर फैलने के बाद लेडेझरी और मंगरली गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। 

बाघ का यह दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना की चर्चा हो रही है।