logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत


भंडारा: गोंदिया से नागपुर जा रही एक बस भंडारा जिले की साकोली तहसील के बिरसी फाटा में एक ट्रैक्टर से टकरा गई। नियंत्रण खोने के बाद ट्रैक्टर सड़क के नीचे जाकर एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  

मृत ट्रैक्टर चालक की पहचान 45 वर्षीय लेकचंद कपगते के रूप में हुई है। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं तथा बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इसकी सूचना साकोली पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए साकोली के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।