logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पवनी नगर परिषद स्कूल में अभी भी कंप्यूटर लैब तैयार नहीं, चार माह से धूल खा रही कंप्यूटर सामग्री, छात्रों को कब मिलेगी डिजिटल शिक्षा


भंडारा: गरीब लोगों के बच्चों को भी तकनीक का उपयोग करने की शिक्षा मिले इसलिए सरकार हर स्कूल में कंप्यूटर लैब और ई-क्लासरूम तैयार कर रही है. लेकिन भंडारा जिले के पवनी स्थित लाल बहादुर स्कूल में अभी भी कंप्यूटर लैब तैयार नहीं है. चार माह से यहां सामान पड़ा हुआ है. लेकिन इसका उपयोग होता नहीं दिख रहा है, सारा सामान धूल खा रहा है.

दूसरी ओर पवनी नगर परिषद ने डिजिटल क्लास रूम बनाने की पहल की है. एक ठेकेदार को ठेका भी दे दिया गया, लेकिन डिजिटल क्लास अब तक शुरू नहीं हो सकी है. डिजिटल के नाम पर केवल फर्नीचर का ढाँचा ही सामने आया है. 

विद्यार्थियों के लिए सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. लेकिन इससे गरीबों के बच्चों को कभी कोई फायदा नहीं होता.