logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: 15 हजार की रिश्वत लेते ड्रग्स इन्स्पेक्टर गिरफ्तार


भंडारा: अस्पताल में दवाई की दुकान शुरू करने की अनुमति के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाले ड्रग इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रशांत रामटेके के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने शहर के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दवा की दुकान शुरू करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन भंडारा को आवेदन दिया था। फार्मेसी लाइसेंस को मंजूरी दे दी गई है क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा दायर फार्मेसी लाइसेंस दस्तावेज में कोई त्रुटि नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आरोपी ड्रग्स इन्स्पेक्टर ने 20 हजार की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता को रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने भंडारा के रिश्वत रोकथाम विभाग में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रामटेके से समझौता कर लिया और अंत में 15 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया, समझौते के बाद उसने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और रिश्वत की राशि स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त की।

इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने 15 हजार की रिश्वत ली उसे गिरफ्तार कर लिया। भंडारा सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।