logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: किसानो के आंदोलन को मिली सफलता, 12 साल बाद भेल की जमीन पर शुरू हुई खेती


भंडारा: भंडारा जिले में लंबे समय से अपनी जमीन के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को आखिरकार सफलता मिल ही गई। 12 साल के लंबे आंदोलन के बाद अब किसानों ने भेल (BHEL) की अधिग्रहित जमीन पर दोबारा खेती शुरू कर दी है। विधायक परिणय फुके ने खुद ट्रेक्टर चलकर खेती की शुरुआत की। यह संघर्ष किसानों की हिम्मत, एकता और जिद का प्रतीक बन गया है।

भेल ने करीब एक दशक पहले इस जमीन को औद्योगिक परियोजना के लिए अधिग्रहित किया था, लेकिन परियोजना पर अमल नहीं हुआ। इस दौरान किसान लगातार मांग कर रहे थे कि जब तक परियोजना शुरू नहीं होती, उन्हें अपनी जमीन पर खेती करने दी जाए। वर्षों तक धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बाद अब प्रशासन ने खेती की अनुमति दे दी है।

आज 12 साल बाद विधायक परिणय फुके के नेतृत्व में भेल परियोजना का गेट खोलकर खेती शुरू कर दी गई है। परिणय फुके ने ट्रैक्टर पर बैठकर जमीन जोतकर धान की बुआई कर किसानों के लिए खेती का गेट खोल दिया। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।