logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जिला मार्केटिंग फेडरेशन की सुस्त रफ्तार से किसान हो रहे हलाकान


भंडारा: जिला पणन संघ को आदेश है कि 19 अक्टूबर से धान खरीद्र केंद्र और धान की खरीदी शुरू की जाए. जब सरकार का ही आदेश इतनी देरी से धान खरीद केंद्र शुरू करने का है तो जिला मार्केटिंग फेडरेशन क्यों जल्दबाजी करें? जिला मार्केटिंग फेडरेशन की कार्यप्रणाली को देखते हुए यही लगता है.जब धान की कटाई शुरू हो गई है.लोग धान खरीद केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है. किसान धान बंचने के लिए परेशान है.धन के अभाव में किसानों से औने पौने दाम पर व्यापारी धान खरीद रहे है. तब सरकारी फरमान सुनाया जाता है कि 19 अक्टूबर से धान खरीद शुरू की जाए. अब इस अवधी को 18 दिन शेष है. इतने दिनों में व्यापारी किसानों से कितना धान खरीद लेंगे? किसानों का कितना नुकसान होगा. इस बात पर ध्यान देने की जरूरत कोई भी महसूस नहीं कर रहा है. 

सिर्फ 46 पंजीयन केंद्र

पिछले एक माह से भी अधिक समय से किसानों का पंजीयन किया जा रहा है. पहले पंजीयन कराने के सीमित केंद्र प्रारंभ किए गए. धीरे धीरे केंद्रों की संख्या बढाई जा रही है. फिलहाल 46 पंजीयन केंद्र शुरू है. दरअसल जहां पर धान खरीद केंद्र है वहां धान का पंजीयन केंद्र शुरू किया जाना चाहिए. बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष जिले में 200 धान खरीद केंद्र खोले गए थे. अब इस वर्ष 200 धान खरीद केंद्र शुरू किए जाएंगे तो कितने दिन लगेंगे?यह सवाल पूछा जा रहा है.

अब तक सिर्फ 47 हजार किसानों का पंजीयन 

किसानों का पंजीयन केंद्र प्रारंभ करने के बाद एक माह से भी अधिक का समय हो चुका है. इसके बाद भी अब तक सिर्फ 47 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया था. पिछले वर्ष 1 लाख 31 हजार से अधिक किसानों ने सरकारी समर्थन मूल्य के धान खरीदी केंद्रों पर धान बेचा था. यह संख्या कब तक पूरी कर ली जाएगी? इस वर्ष पंजीयन केंद्र पर किसानों की लाइव फोटो खिंचने की शर्त रखी गई है. इस शर्त की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है ऐसा बताया जा रहा है. यह शर्त हटाने की मांग जनप्रतिनिधियों की ओर से बार बार की जा रही है लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है. अब मजाक किया जा रहाहै कि धान खरीद केंद्रों के संचालकों को घर घर जाकर किसानों के फोटो खिंचने के आदेश दिए जाएंगे. 

41 लाख क्विंटल धान खरीदने का टार्गेट 

जिला मार्केटिंग फेडरेशन भंडारा को इस वर्ष 41 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पिछले वर्ष जिले में 38 लाख क्विंटल धान की खरीद 200 धान खरीद केंद्रों पर की गई थी.इसका अर्थ यही है कि इस बार 3 लाख क्विंटल धान अधिक खरीदने का लक्ष्य महज दो माह में पूरा करने के आदेश दिए गए है.