logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Bhandara

Bhandara: कुएं में गिरकर पांच साल की बच्ची की मौत, पवनी तहसील के कातुर्ली गांव की घटना


भंडारा: भंडारा जिले के पवनी तहसील के कातुर्ली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। खेत में काम कर रहे माता-पिता की गैरमौजूदगी में खेलते-खेलते 5 साल की मासूम बच्ची की कुएं में गिरकर मौत हो गई।

कातुर्ली गांव में उस समय मातम छा गया जब अजीत कांबले की 5 वर्षीय बेटी अक्षरा की कुएं में डूबकर मौत हो गई। बताया गया कि माता-पिता धान काटने खेत में गए थे और घर पर अक्षरा अपने 3 वर्षीय भाई के साथ थी। खेलते-खेलते दोनों घर के पास स्थित सार्वजनिक कुएं तक पहुंच गए। कुएं पर लगे रिंग के पास खेल रही अक्षरा का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही पवनी पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।