logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: अवैध रेत परिवहन करते चार को किया गिरफ्तार, 15 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त


साकोली. राजस्व अधिकारियों ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है. रेत तस्करों ने जबरदस्ती राजस्व अधिकारियों को धमकाया और दोनों ट्रैक्टरों को जंगल में भाग गए. यह घटना साकोली थाना क्षेत्र के सोननाला में हुई. राजस्व अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर साकोली पुलिस ने आरोपी की तलाश की और दो ट्रैक्टर, एक ब्रिजा कार, एक मोटरसाइकिल सहित कुल 15 लाख 60 हजार रूपयों माल व चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिले में चल रहे अवैध रेत चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और तस्करों को जेल में डालने का आदेश दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखनी तहसीलदार महेश शितोले के निर्देश पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र उरकुरकर की टीम ने 15 अक्टूबर को सोनानाला में अवैध रेत ले जा रहे जॉन डीरे कंपनी के दो बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर पंचनामा किया था. यह कार्रवाई करते वक्त ट्रैक्टर मालक चंदू भास्कर पुंडे व सुरज अशोक झजांल मौके पर पहुंचे और राजस्व अधिकारी व टीम को धमकी देने के बाद दोनों ट्रैक्टरों को जबरन उठाकर जंगल की ओर भाग गए. इस घटना की शिकायत नायब तहसीलदार धर्मेंद्र उरकुरकर ने साकोली थाने में दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर साकोली पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली और दो बिना नंबर के ट्रैक्टर ब्रिजा कार नंबर एमएच 36 एजी 3168 एवं मोटरसाइकिल नंबर एमएच 36 एजे 7740 की कीमत 15 लाख 60 हजार रुपये और आरोपी ट्रैक्टर मालिक चंदू भास्कर पुंडे (35) निवासी सोमनाला, सूरज अशोक झंजाल (32) निवासी कोलारी, ट्रैक्टर चालक शिशुपाल परसराम नेवारे (33) निवासी सोमनाला, रामेश्वर विजय भूते (24) निवासी कोलारी को गिरफ्तार किया गया है. उक्त कार्रवाई थानेदार जितेंद्र बोरकर, अमित वडेट्टीवार, अमित काले, राजेश येलमाके ने की है.