logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में भाजपा और शिवसेना में बढ़ी तल्खी, भरे मंच से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने की शिकायत


भंडारा: गोंदिया के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सामने पहली बार भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने लोकल बीजेपी नेताओं की शिकायतों को खुलकर रखा। सहयोगी दलों के रिश्तों में बढ़ती दरार को लेकर भोंडेकर ने सीधे और तीखे शब्दों में अपनी नाराज़गी जताई।

डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के भंडारा–गोंदिया दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया। भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने मंच से ही पहली बार स्थानीय बीजेपी नेताओं की शिकायतें रखते हुए कहा कि फ्रेंडली पार्टियों के बीच “लेवल ऑफ पॉलिटिक्स बढ़ता जा रहा है।”

भोंडेकर ने कहा कि सरकार में देवेंद्र फडणवीस, शिंदे साहेब और अजीत दादा कभी एक-दूसरे की बुराई नहीं करते, लेकिन भंडारा जिले में कुछ नेता महिलाओं के बारे में भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगाकर माहौल खराब कर रहे हैं।

उन्होंने शिंदे से सीधी रिक्वेस्ट की “सर, ऐसे लोगों को रोका जाना चाहिए। जरूरत पड़े तो हमें फडणवीस साहेब से भी बात करनी चाहिए, क्योंकि आखिर में हम सब फ्रेंडली पार्टियां हैं और साथ रहकर चुनाव लड़ना चाहते हैं।”

भोंडेकर ने आगे कहा कि जब किसी को MLC चुनावों या ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग की जरूरत होती है तो सभी मदद के लिए हमारे दरवाज़े पर आते हैं, लेकिन जब हमारी बारी आती है तो वही लोग मुंह फेर लेते हैं, “क्या हम अपने चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं हैं?” इस तरह, भोंडेकर ने शिंदे के सामने खुलकर भंडारा जिले में सहयोगी दलों की अंदरूनी खींचतान और उपेक्षा का मुद्दा उठाया।