logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद डॉ. विजया नंदुरकर ने एनसीपी में हुई शामिल, महायुति के अंदर ही दिख रही त्रिकोणीय लड़ाई


भंडारा: भंडारा जिले में चुनाव का बुखार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिले में सहयोगी पार्टियां भी एक-दूसरे की बुराई करती नजर आ रही हैं। भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद डॉ विजया नंदुरकर ने घडी का दामन थामा और अजित पवार गुट में शामिल हो गए।

भंडारा जिले के पवनी नगर परिषद में अब सहयोगी पार्टियों के अंदर ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। पवनी नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने डॉ. विजया नंदुरकर को टिकट देने की बात कहकर टिकट नहीं दिया। इससे नाराज विजया नंदुरकर ने कमल को छोड़कर एनसीपी का हाथ थाम लिया है। 

नंदुरकर ने कहा कि इलाके में लोगों को कॉन्ट्रैक्टर चुनने के बजाय ऐसा नेता चुनना चाहिए जो आम लोगों की समस्याओं का समाधान करे। एनसीपी उम्मीदवार नंदुरकर ने राय जाहिर की है कि ऐसा करने से लोगों की समस्याएं हल होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सत्ता में रहे लोगों ने पवनी शहर का विकास नहीं होने दिया। 

चुनावों की पृष्टभूमि में महायुति के अंदर ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। पवनी शहर में महायुति की तीनों पार्टियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में कौन जीतता है।