logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: कैनरा बैंक में 1.58 करोड़ की बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किया पर्दाफाश


भंडारा: तुमसर तहसील के सीतासावंगी गांव स्थित कैनरा बैंक की चिखला शाखा में हुई 1 करोड़ 58 लाख रुपये की बड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक ने ही की थी। पुलिस ने मात्र 12 घंटे में इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीतासावंगी की कैनरा बैंक, चिखला शाखा से 1.58 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की तकनीकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बैंक के सहायक प्रबंधक मयूर छबीलाल नेपाले (32) ने ही यह चोरी अंजाम दी थी। 

चोरी के बाद वह प्रशिक्षण के बहाने नागपुर भाग गया था। पुलिस ने नागपुर स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई और चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।