logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: रात के अंधेरे में हो रही पार्टियों की मीटिंग, ग्राम पंचायत चुनाव का माहौल गरमाया


भंडारा: 18 दिसंबर को होनेवाले ग्राम पंचायत चुनाव के चलते करडी परिसर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी हलचलें तेज हो गई हैं. नामांकन पत्र भरने की अवधि 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक है. जिसके चलते विभिन्न पार्टियों ने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है. कोई पुराने उम्मीदवारों को तो कोई नए युवा उम्मीदवारों को राजनीति में उतरने का चित्र दिखाई दे रहा है. चुनावों में खड़े होने वाले प्रत्याशी चुनने हेतु रात के अंधेरे में राजनीतिक दल मीटिंग कर रहे हैं.

ऐसे में ग्रामीण इलाकों में गुलाबी ठंड में चुनावी माहौल गरमाया हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि सिहोरा परिसर में कई गांवों में सरपंच, उपसरपंच तथा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होकर यहां प्रशासक राज शुरू है. इधर सरकार ने सदस्यों में से सरपंच चुनकर देने के निर्णय में बदल कर सीधा जनता से सरपंच का चयन करने का निर्णय लिया है. ऐसे में कई गांवों में सरपंच पद के उम्मीदवारों को पैनल में सदस्य पद का उम्मीदवार नहीं मिल रहा है. ऐसे स्थिति में गांव में जिनका परिवार बड़ा है. ऐसे परिवार में उम्मीदवारी दी जा रही है. ऐसे में कई परिवार यह ग्रापं चुनाव के माध्यम से आमने-सामने आएंगे. ऐसा चित्र दिखाई दे रहा है. 

दूसरी बार सरकार ने जनता को सरपंच चयन का अधिकार दिया है. जिससे मतदाताओं में उत्साह का माहौल है. गांव के विकास के लिए कर्तव्यदक्ष व तत्पर होने वाला व्यक्ति ही सरपंच होने की चर्चा मतदाताओं से सुनने को मिल रही हैं तो सदस्यों में नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए. इसको लेकर चर्चा है.