logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नाबालिग की शादी, पति समेत मां बाप और सास ससूर पर गुनाह दर्ज


लाखनी. लाखनी पुलिस ने थाने की सीमा के भीतर  एक नाबालिग की शादी करने के मामले में उसके पति के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया है बल्कि उसके माता-पिता और सास और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी गुनाह दर्ज कर लिया गया है.नाबालिग का विवाह नहीं हो सकता इसकी जानकारी रहने के बावजूद शादी समारोह आयोजित करने की वजह से यह मामला दर्ज किया गया है.बाल विवाह अधिनियम और पोस्को के तहत पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में जांच जारी है. 

लाखनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के एक युवक के साथ फरवरी 2022 में हुई. इस शादी के समय दुल्हन 17 साल 3 महीने 5 दिन की थी. मायके और ससुराल में सभी को इस बात की जानकारी रहने पर भी शादी की रस्म अदा की गई.शादी के लिए कानूनी उम्र से कम उम्र के होने के बावजूद उसकी शादी करवाई गई. 

पीड़िता इस समय  6 माह की गर्भवती है.इसी वजह से नेपाल दशरथ गोटेफोड़े की ओर से उसके पति, माता-पिता, सास-ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य संबंधियों के खिलाफ लाखनी पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई गई.पुलिस ने अपराध् क्र. 210/2022, धारा 376(2) (एन) 376 (2)(जे) 34 भादंवि, बाल यौन शोषण अधिनियम 2012 की धारा 4,6 और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 की धारा 9,10,11 के अनुसार, देवानंद सुदाम इलमकर (48 ),मीनाक्षी देवानंद इलमकर (42), हितेश राजेश वासनिक (24), उसके माता-पिता और ससुराल वाले अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस उपनिरीक्षक गौरी उइके पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में आगे की जांच कर रही हैं.

रहस्य इस तरह खुला

कुंवारी कन्या का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ. जब ग्राम सेवक ने विवाह पंजीकरण के लिए दूल्हा और दुल्हन के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की तब उसे समझ में आया कि दुल्हन की उम्र शादी के समय कम थी. ग्रामसेवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी.इस तरह यह रहस्य सामने आया.